फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers blocked the Lambgaon-Chanthi road

ग्रामीणों ने किया लंबगांव-चांठी मार्ग जाम

Sat, 30 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Lambgaon-Chanthi road
प्रतापनगर की खस्ताहाल सड़कों की डामरीकरण की मांग को चक्का जाम करते स्थानीय लोग। - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर ब्लाक में लंबे समय से जर्जर मोटर मार्गों की मरम्मत और डामरीकरण करने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने लंबगांव- डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर जोंकाणी में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर की उपेक्षा कर रहा है, जिससे लोगों को खस्ताहाल मोटर मार्गों पर जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम और लोनिवि के सहायक अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सुबह 10 बजे लंबगांव-डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर जोंकाणी में चक्काजाम कर धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि डोबरा-चांठी-मोटणा, बिजपुर-कंडियालगांव, जोंकाणी-भेलुंता और मांजफ-भेलुंता मोटर मार्ग की स्थिति पांच सालों से जर्जर बनी हुई है। सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। अपराह्न करीब एक बजे एसडीएम प्रेमलाल और लोनिवि के सहायक अभियंता योगेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजपुर-कंडियालगांव मोटर मार्ग पर 15 के भीतर डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जोकाणी-भेलुंता और चांठी-मोटणा मोटर मार्ग जल्द ही लोनिवि को हस्तांतरित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एई ने मांजफ-खेत मोटर मार्ग का अनुरक्षण करने की पर भी सहमति जताई। जाम लगाने वालों में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी, राकेश थलवाल, होशियार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र महर, धूम सिंह रांगड़, खुशाल सिंह, गजेंद्र रावत, मधु देवी, द्वारिका सिंह, विश्वेश्वर प्रसाद, जयवीर खंडवाल, रोशन नौटियाल, श्याम लाल, हरीश थलवाल, सुरेश लाल और बृजलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed