फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers blocked Rishikesh-Gangotri highway

ग्रामीणों ने किया ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे जाम

Thu, 22 Jul 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Rishikesh-Gangotri highway
बारिश के चलते ऑल वेदर रोड के डंपिंग जोन का मलबा डडुर गांव के खेतों से होते हुए घरों तक पहुंच गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बीआरओ के खिलाफ रोष जताते हुए शाम साढ़े पांच बजे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के तानगला में चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कानून-गो ने ग्रामीणों से जाम खोलने को कहा, लेकिन वह बीआरओ के सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। धरना स्थल पर किसी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीण देर शाम तक भी धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व काबीना मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै भी धरने पर बैठे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से बारिश होने से डडुर गांव के ऊपर बनाया गया डंपिंग जोन का मलबा ग्राम डडुर के नंदगांव नामे तोक में निवासरत ग्रामीणों के खेतों से होते हुए उनके घरों तक पहुंच गया। इससे गुस्साए ग्रामीण बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तानगला में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आ धमके। उन्होंने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही चक्का जाम कर दिया। इससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे कानून-गो ओमप्रकाश नौटियाल ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बीआरओ के किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। देर शाम तक भी कोई सक्षम अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीण धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

धरना देने वालों में सुमन प्रकाश, ओमकारी प्रसाद, दर्शन लाल, महावीर प्रसाद, अतर सिंह, चतर सिंह, सोबन सिंह, राजेंद्र सिंह, चंडी प्रसाद, श्याम सिंह और अमर सिंह आदि शामिल थे। मौके पर पहुंचे कानून-गो नौटियाल ने बताया कि ग्रामीण बीआरओ के सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं, उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed