{"_id":"66fa8b8eb3ef20905c052aee","slug":"villagers-are-angry-as-no-action-is-taken-against-those-who-spread-terror-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-109018-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दहशत पहुंचाने वालों पर कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दहशत पहुंचाने वालों पर कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीण नाराज
Mon, 30 Sep 2024 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लाॅक में जड़धार गांव के लोगों ने गांव में दहशत पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में तड़के चार बजे जोरदार धमाके कर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया। गांव की प्रधान की ओर से शिकायत करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
कलेक्ट्रेट पहुंचे जड़धार गांव के लोगों ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब चार बजे गांव के पास अचानक जोरदार धमाके होने लगे। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति ने ग्रामीणों को बताए बगैर बाहर के व्यक्ति को जमीन बेच दी थी। इस पर कुछ लोगों ने एतराज जताया था।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले गई, लेकिन शिकायतकर्ताओं की बात सुने बगैर ही उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस से छूटने के बाद वे फिर से गांव पहुंचे और ग्रामीणों को धमका रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान प्रीति जड़धारी, विजय जड़धारी, विनीता देवी, भरत सिंह, सुंदर सिंह और राजेंद्र नेगी के हस्ताक्षर हैं।