फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vehicles sliding on the road due to frost

पाला गिरने से सड़क पर रपट रहे वाहन

Sun, 06 Feb 2022 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles sliding on the road due to frost
चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग चार दिन बाद रविवार को छोटे वाहनों के आवाजाही के लिए खुला गया है, लेकिन बर्फ के ऊपर पाला गिरने से वाहन रपट रहे हैं, जिस कारण चंबा-धनोल्टी मार्ग जोखिमभरा बना हुआ है। वाहनों के रपटने के कारण वाहन रेंग-रेंग के चल रहे हैं, जिस कारण जगह-जगह जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग तीन जनवरी को बंद हो गया था। काफी मशक्कत के बाद शनिवार रात को मार्ग खोल दिया गया और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया लेकिन पाला गिरने के कारण सड़क पर फिसलन हो गई। पाले के ऊपर वाहन रपट रहे हैं। ऐसे में लोग जोखिमभरा सफर करने के लिए मजबूर हैं। जगह-जगह जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैलानी भी धनोल्टी का रुख नहीं कर पाए हैं। धनोल्टी में सीमित संख्या में पर्यटक पहुंचने से वहां चहल-पहल देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं खुले दो मार्ग
नई टिहरी। घुत्तु-गंगी, ज्वारना-कंस्यूड सड़क चौथे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाई। बर्फबारी के कारण दोनों सड़के बंद चल रही हैं। यदि जल्द दोनों ग्रामीण सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हुआ तो गांवों में खाद्यान्न और रसोई गैस का संकट हो सकता है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि दोनों सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। गंगी-घुत्तु सड़क पर बर्फ अधिक होने के कारण वहां दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed