फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   USARC is promoting science education in remote areas

दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर रहा यूसर्क

Sat, 25 Jun 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
USARC is promoting science education in remote areas
विश्वविद्यालय और कालेजों में कार्यरत शिक्षकों में गणितीय प्रतिभा का विकास करने के लिए यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 13 दिवसीय इंस्ट्रक्शन स्कूल फॉर टीचर्स (आईएसटी) प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) और नेशनल सेंटर फॉर मैथमेटिक्स (एनसीएम) के सहयोग से आयोजित शिविर में 10 राज्यों के गणित शिक्षक और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को डायट में आयोजित शिविर के समापन पर यूसर्क के वैज्ञानिक डा. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यूसर्क की ओर से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलूरू के प्रो. ईके नारायणन, बनारस हिंदू विवि के प्रो. हरीश चंद्रा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च मोहाली के प्रो. कृष्णेंदु गंगोपाध्याय, लखनऊ विवि के डा. गोपाल दत्त, वर्धमान विवि पश्चिम बंगाल के डा. अभिषेक मुखर्जी, द्वाराहाट महाविद्यालय के डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने विषय विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। आईआईटी चेन्नई के पूर्व प्रो. एस पुन्नू स्वामी ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। डा. ओम प्रकाश नौटियाल ने राज्य में यूसर्क द्वारा विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। निदेशक प्रो. जुगल किशोर वर्मा ने एनसीएम द्वारा देशभर में चलाए जा रहे गणितीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कालेज दिल्ली के प्रो. संजय कुमार पंत ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डायट के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, डा. वीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed