फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   UKD Yuva Morcha protested against state government

यूकेडी युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
UKD Yuva Morcha protested against state government
घनसाली में प्रदर्शन करते यूकेडी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
यूकेडी युवा मोर्चा ने कोरोना काल में गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने बालगंगा तहसील लाटा से घनसाली तक रैली निकालते हुए प्रवासियों को रोजगार देने की मांग की है।
विज्ञापन

बालगंगा तहसील लाटा में एकत्रित यूकेडी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार कोरोना काल में अपने गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के कई दावे करती रही है, लेकिन हकीकत यह है कि उन्हें ऋण लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मोर्चा के संदीप आर्या ने कहा कि कई प्रवासी युवाओं ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण लेने के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन कई माह बीतने पर भी उन्हें ऋण नहीं मिल पाया है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि जनहित के लिए उक्रांद पृथक राज्य आंदोलन की तर्ज पर फिर से आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शनकारियों में रुद्रप्रयाग के जिला महामंत्री दिनेश नेगी, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन चौहान, कमल कांत, घनसाली विधानसभा के अध्यक्ष कमल दास और राम सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed