फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   UG-PG final semester exam will be held in September

सितंबर में होंगी यूजी-पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा

Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
UG-PG final semester exam will be held in September
श्रीदेव सुमन विवि की यूजी और पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर कुहासा छंट गया है। यूजीसी से परीक्षाओं को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की ऑफ लाइन परीक्षा सितंबर में कराने का फैसला लिया है। अब राज्य सरकार से दिशा-निर्देश मिलते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने यूजी और पीजी के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार जुलाई में कराने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यूजीसी ने सभी विवि को दोबारा से परीक्षाओं को लेकर गाइड लाइन जारी करने के संकेत दिए थे, जिससे छात्रों में परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। यूजीसी की ओर सेे जारी नई गाइड लाइन में सितंबर के अंत तक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे श्रीदेव सुमन विवि ने यूजी और पीजी की परीक्षाओं को लेकर नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि के कुलपति ने फैसला लिया है कि परीक्षाएं आफ लाइन कराई जाएगी। बता दें कि आखिरी सेमेस्टर के अलावा अन्य सेमेस्टर के छात्रों को पिछले प्रदर्शन और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

यूजीसी से अनुमति मिलने के बाद यूजी और पीजी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर में आफ लाइन कराई जाएगी। राज्य सरकार से दिशा-निर्देश मिलने के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed