फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two houses were burnt due to fire in Cotikaloni

कोटीकालोनी में आग लगने से दो घरों का सामान जला

Wed, 27 Jan 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two houses were burnt due to fire in Cotikaloni
कोटीकालोनी में दूसरी मंजिल पर स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे दो परिवारों का घर में रखा पूरा सामान जल गया। सीआईएसएफ और अग्निशमन विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बोट यूनियन और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को करीब 90 हजार की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

26 जनवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे डी-2 कालोनी स्थित सुमित्रा देवी के घर में शार्ट सर्किट होने से वाशिंग मशीन ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग दूसरे कमरे और रसोई में फैलकर पड़ोसी गणेश डोभाल के कमरे तक पहुंच गई और वहां चारों ओर धुएं का गुबार उठ गया। आगजनी की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की अग्निशमन शाखा ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। इस बीच जिला मुख्यालय से पुलिस की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय निवासी कुलदीप पंवार ने बताया कि आग लगने से दो परिवारों का पूरा सामान जल गया। बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, वीरेंद्र नेगी, हिकमत रावत, शैलेंद्र कांत और मनोज रावत ने पीड़ित परिवार को बोट यूनियन की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। पीड़ित सुमित्रा देवी ने बताया कि आग लगने से कपड़े, बिस्तर, बर्तन, राशन, जेवर और नकदी सहित छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि गणेश डोभाल का आठ लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्रित कर सुमित्रा देवी को 26 हजार, जबकि गणेश को 20 हजार रुपये की मदद दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट होने से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed