{"_id":"61cc67c654d86d2b1b35edaf","slug":"two-cashiers-of-district-treasury-missing-for-five-days-new-tehri-news-drn400148553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कोषागार के दो कैशियर पांच दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कोषागार के दो कैशियर पांच दिन से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कोषागार में कार्यरत दो कर्मचारी पांच दिनों से लापता हैं। कई जगह तलाश करने पर भी जब उनका कोई पता नहीं चल पाया, तो परिजनों की ओर से दोनों कर्मचारियों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दोनों कर्मचारियों के लापता होने के बाद से कोषागार में कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कर्मचारियों के गायब होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
जिला कोषागार में बतौर कैशियर कार्यरत जयप्रकाश शाह पुत्र पदम लाल निवासी जी ब्लाक और यशपाल सिंह नेगी पुत्र पूरण सिंह निवासी ई ब्लाक नई टिहरी 25 दिसंबर से गायब चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के मोबाइल फोन उस दिन से ही बंद चल रहे हैं। परिजनों की ओर से उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चलने पर जय प्रकाश शाह के भाई सोम ने 27 दिसंबर को पुलिस के पास दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिला कोषागार में बतौर कैशियर कार्यरत दोनों कर्मचारियों के पांच दिनों से गायब चलने के बाद से कोषागार में गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बाबत वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह ने कहा कि वह अभी मामले में बगैर किसी तथ्य के कुछ नहीं बता सकती हैं। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश खुमरियाल ने बताया कि जिला कोषागार में कार्यरत दो कर्मचारियों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। 25 दिसंबर को दोनों कर्मी आगराखाल में देखे गए थे। दोनों के मोबाइल फोन बंद चल रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला कोषागार के दो कैशियरों के गुमशुदा होने की जानकारी से इनकार किया। कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी ने ऐसे कोई भी जानकारी नहीं दी है।