फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourists are not staying in Dhanaulti due to lack of parking

पार्किंग के अभाव में धनोल्टी में नहीं रुक रहे सैलानी

Fri, 15 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tourists are not staying in Dhanaulti due to lack of parking
टिहरी के पर्यटन स्थल धनोल्टी में लंबे समय बाद भी पूरा नहीं हुआ पार्किंग का निर्माण। - फोटो : NEW TEHRI
लोनिवि थत्यूड़ की लापरवाही धनोल्टी आने वाले सैलानियों और व्यापारियों पर भारी पड़ रही है। धनोल्टी में पार्किंग की सुविधा न होने से वहां पहुंचने वाले सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को हर दिन घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक साल तीन माह बाद भी लोनिवि के अधिकारी धनोल्टी में निर्माणाधीन दो पार्किंग स्थलों का निर्माण पूरा करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

धनोल्टी में सैर सपाटा के लिए हर दिन सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा नहीं होने से दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2018-19 में धनोल्टी में दो अलग-अलग स्थानों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय अर्बन मिशन के तहत पार्किंग निर्माण हेतु चार करोड़ 5 लाख की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था लोनिवि थत्यूड़ ने पार्किंग निर्माण के लिए धनोल्टी मुख्य बाजार और गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप भूमि चिह्नित कर 16 दिसंबर 2020 से निर्माण शुरू किया था। बाजार के समीप 30 वाहनों और जीएमवीएन के समीप 33 वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण किया जा रहा है। एक साल में भी बाजार के समीप पार्किंग तैयार नहीं हो पाई। व्यापारी महिपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह ने कहा कि वाहन पार्किंग सुविधा के अभाव में कई बार पर्यटक यहां कुछ देर रुकने के बाद लौट जाते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार के समीप निर्माणाधीन पार्किंग का काम अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक बाजार वाली पार्किंग का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दी जाएगी। जीएमवीएन के समीप बनने वाली पार्किंग के निर्माण में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश सैनी, ईई, लोनिवि थत्यूड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed