फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tough competition between Chamba Challengers and Fakot Fighters

चंबा चैलेंजर्स और फकोट फाइटर्स के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

Sun, 10 Jan 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Tough competition between Chamba Challengers and Fakot Fighters
डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और टिहरी टाईगर क्रिकेट क्लब की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में जिला स्तरीय टिहरी प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया है। पहले मैच चंबा चैलेंजर्स और फकोट फाइटर्स के बीच खेला गया। चंबा चैंलेजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 168 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन

रविवार को टिहरी प्रीमियर लीग का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में फकोट फाइटर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। चंबा चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पवन नेगी ने 33, आनंद ने 29 और अंत के ओवरों में लोकेंद्र ने 49 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए फकोट फाइटर्स की शुरूआत बहुत खराब रही। उसके तीन विकेट महज 32 रनों पर गिर गए। समाचार लिखे जाने तक फकोट की टीम संघर्षरत थी। चंबा की ओर से कुकी ने तीनों विकेट झटके। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, उपाध्यक्ष गौरव परमार, नरेंद्र, प्रकाश, सलमान, सूजल, दिवाकर बेलवाल, ख्याति शर्मा, फहाद शेख, वसीम सिद्धिकी, गौरव गुसाईं, रोबिन रांगड़ और अफताब खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed