{"_id":"5ee8f9338ebc3e42bb68427f","slug":"three-people-reached-tehri-from-west-bengal-and-puna-new-tehri-news-drn3472945103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल और पूना से तीन लोग पहुंच गए टिहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल और पूना से तीन लोग पहुंच गए टिहरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में दूसरे राज्यों से नगर में आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब संजीदा नजर नहीं आ रहा है। सोमवार रात को दो लोग ऋषिकेश में क्वारंटीन होने के बजाए पश्चिम बंगाल से चंबा पहुंच गए। प्रशासन और पालिका की सीआरटी को भी सूचना दी गई। बावजूद मंगलवार सुबह 11 बजेे पहुंची टीम ने उन्हें क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया। साथ ही एक और व्यक्ति पूना से नई टिहरी पहुंच गया। लोगों के विरोध के बाद उसे होटल में ही क्वारंटीन किया गया है।
गजा रोड निवासी राजेश्वर बडोनी ने बताया कि सोमवार को यहां दुकान चलाने वाले पश्चिम बंगाल के दो लोग चंबा पहुंच गए, जबकि बाहरी राज्यों से आने वालों को ऋषिकेश में क्वारंटीन करने की व्यवस्था बनाई गई है। कई लोगों के बाहर से सीधे नगर क्षेत्र और गांव पहुंचने से खौफ के साये में जी रहे लोगाें में भय का माहौल पैदा हो रहा है। बाहर से आए लोगों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से टेऊ से हरिद्वार पहुंचे और वहां से टैक्सी बुक कर चंबा पहुंचे। ऋषिकेश में स्क्रीनिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसी तरह पूना से एक युवक नई टिहरी पहुंच गया। इस बीच वह ऋषिकेश से लिफ्ट लेकर चंबा पहुंचा। वहां होटल में खाना खाने के बाद लिफ्ट में ही नई टिहरी पहुंच कर यहां एक होटल में आ धमका। लोगों के विरोध जताने पर उसे एक कमरे में क्वारंटीन किया गया। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डा. पुखराज सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आए दोनों लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।