फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three accused who cut green trees in Gangi surrender

गंगी में हरे पेड़ काटने वाले तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three accused who cut green trees in Gangi surrender
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बेशकीमती हरे पेड़ काटने के तीन आरोपियों ने मंगलवार को वन विभाग की जांच टीम के सामने सरेंडर कर लिया। बुधवार सुबह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने तीनों को 14-14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डीएफओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गंगी गांव के ताल नामे तोक में करीब आठ सौ हरे पेड़ काटे गए थे। 26 जून को मामले का खुलासा होने पर वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां विभाग ने बड़ी संख्या में हरे पेड़ काटे जाने की पुष्टी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने 30 जून को एसडीएम संदीप तिवारी की अध्यक्षता में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम गठित करते हुए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र में कॉबिंग करने के बाद ताल नामे तोक में सिविल सोयम की भूमि पर 745 पेड़ और आरक्षित वन भूमि पर 65 हरे पेड़ काटने की रिपोर्ट डीएम और डीएफओ डा. कोको रोसे को सौंपी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि ताल नामे तोक में बांज, बुरांश, भमोरा और प्रतिबंधित प्रजाति थुनेर के पेड़ काटकर वहां अवैध रूप से चार-पांच छानियां भी निर्माणाधीन हैं। रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

घटना के 20 दिन बाद गंगी के तीन लोगों ने जांच टीम के सामने पेड़ काटने का जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया है। डीएफओ डा. कोको रोसे ने बताया कि पेड़ काटने के आरोपी गंगी गांव निवासी शूरवीर, मगन सिंह, अषाढ़ सिंह ने मंगलवार को जांच टीम के सामने सरेंडर किया। आरोपियों को बुधवार को सिविल जज संदीप कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed