फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There was no development in Tipri and Uthad villages: Dhanai

टिपरी और उठड़ गांव में नहीं हुआ विकास : धनै

Sun, 19 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
There was no development in Tipri and Uthad villages: Dhanai
उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने जाखणीधार ब्लॉक के भटकंडा और टिपरी गांव में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री रहते उन्होंने टिपरी और उठड़ को पर्यटन ग्राम घोषित किया था, लेकिन पिछले पांच साल में दोनों गांवों में पर्यटन विकास का कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। जिससे टिहरी बांध की झील के निकट होने के बावजूद यह गांव विकास की दौड़ में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष धनै ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो वह टिपरी और उठड़ सहित आसपास के गांव में पर्यटन विकास की योजनाएं शुरू कर युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे। इस मौके पर चंबा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख मेहरबान सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, बलबीर पुंडीर, धर्म सिंह गुनसोला, देव सिंह पुंडीर, प्रधान वीर सिंह पंवार, मधुबाला भट्ट और बीडीसी सदस्य बबीता भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed