फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There should be 101 assembly seats in the hilly state of Uttarakhand: Upadhyay

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में होनी चाहिए 101 विधानसभा सीटें : उपाध्याय

Fri, 28 Feb 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 28 Feb 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
There should be 101 assembly seats in the hilly state of Uttarakhand: Upadhyay
पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाए सीटों का निर्धारण
विज्ञापन

नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में विधानसभा की 101, लोकसभा 11 और राज्यसभा की 5 सीटें किए जाने की मांग की है। कहा कि सीटों का निर्धारण पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। ताकि विधानसभा में पहाड़ का अधिक प्रतिनिधित्व हो। उन्होंने राज्य के विधायकों और सांसदों से परिसीमन के मुद्दे पर एक मत होने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में विधायक उपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के उत्तराखंड में विधानसभा और लोक सभा सीटों के परिसीमन को क्षेत्रफल के मुताबिक किए जाने के बयान का स्वागत किया। बताया कि वर्ष 2004 में मैंने प्रदेश में भौगोलिक आधार पर परिसीमन करने के साथ विधानसभा की कार्यसूची में प्रस्ताव को रखा गया था, लेकिन पहाड़ विरोधी विधायकों ने विधानसभा ही नहीं चलनी दी। इससे चुनाव आयोग इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास नहीं भेज सका।
विज्ञापन

कहा कि जनसंख्या के आधार परिसीमन नहीं होना चाहिए, क्योंकि उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक संरचना दूसरे प्रदेशों से अलग है। कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में टिहरी की अहम भूमिका रही है। टिहरी बांध से प्रतिदिन 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। विधायक ने मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि खासकर जनप्रतिनिधियों को नकारात्मक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed