फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There is a proposal to construct the NH from New Tehri to Bhagirathipuram.

Tehri News: एनएच नई टिहरी-भागीरथी पुरम से बनाने का प्रस्ताव

Tue, 23 Dec 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 23 Dec 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
There is a proposal to construct the NH from New Tehri to Bhagirathipuram.
व्यापारियों ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग
विज्ञापन


नई टिहरी। नई टिहरी और बौराड़ी व्यापार मंडल की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए को नई टिहरी-बौराड़ी-भागीरथी पुरम से बनाएं जाने, प्रस्तावित कोटी कॉलोनी रोपवे का निमार्ण के साथ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार सहित अन्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पास किया।

नई टिहरी हनुमान चौक स्थित बारात घर में नई टिहरी और बौराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत और शिवराज सजवाण के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष रावत और सजवाण ने बताया कि बैठक में व्यापारियों ने शहर की सुविधाओं में विस्तार की मांग उठाई। कहा कि बालमा गांव के समीप प्रस्तावित पालिटेक्निक कॉलेज का निर्माण नई टिहरी किया जाए, पीजी कॉलेज नई टिहरी में व्यवसायिक विषयों का संचालन शुरू करने, एडीबी के सहयोग से नई टिहरी बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना नई टिहरी शहर में करवाने, केंद्रीय विद्यालय के पुराने भवन में आरटीओ कार्यालय की स्थापना की मांग रखी। कहा कि जिला अस्पताल के समीप स्वीकृत क्रिटिकल यूनिट (सीसीयू) की स्थापना शीघ्र किए जाने की मांग रखी। शहर में बिना व्यापार मंडल की सहमति से मेले का आयोजन न किए जाने आदि मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया उक्त प्रस्ताव को डीएम को सौंपा जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मनोज चमोली, संदीप रावत, मायाराम थपलियाल, प्रकाश डोभाल, स्वयंवर चौहान, ज्योति डोभाल, सुधीर जखमोला, राजेश ड्यूडी, नरेंद्र खंडका, विजयपाल राणा, राधाकृष्ण उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed