{"_id":"66cb3bcc408e1ed9950098e0","slug":"the-youth-shined-in-tehri-dance-sitare-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108464-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी डांस सितारे में रहा युवाओं का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी डांस सितारे में रहा युवाओं का जलवा
Sun, 25 Aug 2024 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की पहल पर हुआ आयोजन
नई टिहरी। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की पहल पर आयोजित टिहरी डांस सितारे प्रतियोगिता में युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया।
तीन वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभाग देर शाम को फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बौराड़ी में आयोजित टिहरी डांस सितारे प्रतियोगिता का विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डॉ. विकास फोंदणी और डीसीडीएफ के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद नौटियाल, पत्रकार मुकेश रतूड़ी ने उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि टिहरी में इस तरह पहली बार प्रतियोगिता कराई जा रही है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को बेहतर मंच मिलेगा। डॉ. फोंदणी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 प्रतिभागी ऑडिशन के बाद सेमीफाइनल के लिए चयनित हुए हैं, जिनमें से 18 प्रतिभागी फाइनल में प्रवेश करेंगे। जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के तहत प्रत्येक वर्ग के विजेता को 5100, उपविजेता को 2100 और तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को 100 रुपये के साथ ही मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में कत्थक नृत्यांगना आरती शाह, भातखंडे महाविद्यालय देहरादून के पंडित शरद सिन्हा और सेंट जोंस स्कूल श्रीनगर की वर्षा रावत शामिल रही। इस मौके पर अर्जुन चंद, अरविंद कोहली, स्वास्तिका फोंदणी, त्रिहरि नेगी, सुनीता फोंदणी, शक्ति जोशी शामिल थे। फाइनल के परिणाम देर रात को घोषित होंगे।