फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The young man who went to Jhinda Bugyal track in Dharali is missing

Tehri News: धराली के झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया युवक लापता

Mon, 04 Nov 2024 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 04 Nov 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to Jhinda Bugyal track in Dharali is missing
युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवानाउत्तरकाशी। दो दिन पूर्व धराली से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गए पांच सदस्यीय दल में शामिल एक युवक लापता हो गया है। लापता युवक जनपद के भटवाड़ी विकासखंड के सैंज गांव का बताया जा रहा है। उसके साथियों ने हर्षिल थाने में इसकी सूचना दी। उसके बाद उसे ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बीती दो नवंबर को जनपद के पांच युवक धराली से झिंडा बुग्याल के लिए रवाना हुए। उसी शाम को सभी स्थानीय ट्रैकर्स ने वहां पहुंचकर अपना टेंट लगाया और उसके बाद वहां से आगे की ओर घूमने चले गए। वहां पर एक युवक लापता हो गया। बाकी चार साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

उसके बाद अन्य चार युवक अपने टेंट में आ गए और बीती रविवार को सभी लोग धराली पहुंचे। वहां पर युवकों ने इसकी जानकारी हर्षिल थाने में दी। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि सुमित पंवार निवासी सैंज भटवाड़ी इन लोगों से आगे चल रहा था। उसी दौरान वह लापता हो गया। क्योंकि वह इस ट्रैक पर पहले भी आ चुका था। अन्य चार युवक भी जनपद के मल्ला, जोशियाड़ा, धनारी और डुंडा क्षेत्र के हैं। ये सभी 25 से 27 वर्ष के हैं। वहीं, पुलिस की जानकारी पर भटवाड़ी से एसडीआरएफ की एक टीम लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed