{"_id":"5749c8c74f1c1be849690ddd","slug":"the-young-man-tried-to-strangle-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की किशोरी का गला दबाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की किशोरी का गला दबाने की कोशिश
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Sat, 28 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौराड़ी के सेक्टर 5ए मुस्लिम कॉलोनी में शुक्रवार रात एक किशोरी का अज्ञात युवक ने गला दबा दिया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे दुकानदार और अन्य लोग आए, तो युवक फरार हो गया। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक किशोरी कुछ सामान लेने सड़क पर ही स्थित एक दुकान में गई। किशोरी जब सामान लेकर जाने लगी, तो वहीं सीढ़ियों पर एक युवक ने किशोरी का गला दबाने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो वहां दुकानदार और अन्य लोग किशोरी के पास पहुंचे, तब तक युवक फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने ढुंगीधार पुलिस चौकी को सूचना दी। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन