फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The work of making the internal roads of the city pothole free started

नगर की आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम शुरू

Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The work of making the internal roads of the city pothole free started
नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने शहर की आधा दर्जन सड़कों का डामरीकरण और पैचवर्क का काम शुरू कर दिया। सड़कों के डामरीकरण और पैचवर्क होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र नई टिहरी की एक दर्जन आंतरिक सड़क लंबे समय से डामरीकरण के अभाव में जीर्णशीर्ण बनी थी। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने थे। समस्या को देखते हुए पालिका ने शहर की सड़कों के हॉटमिक्स डामरीकरण के लिए करीब छह करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब पालिका ने अपने संसाधनों से 85 लाख की लागत से खस्ताहाल बनी 10 किमी सड़कों के डामरीकरण और पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने बताया इन दिनों गणेश चौक बौराड़ी से ढु़ंगीधार, मुस्लिम मोहल्ला, हुनमान चौक-वायरलेस मोटर मार्ग, कान्वेंट स्कूल मार्ग समेत आधा दर्जन मार्गों का डामरीकरण और पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed