{"_id":"5fa6d0998ebc3e9be6020a68","slug":"the-victim-s-family-staged-a-protest-payment-new-tehri-news-drn361385397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा भुगतान के लिए पीड़ित परिवार ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा भुगतान के लिए पीड़ित परिवार ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल वेदर परियोजना से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन का मुआवजा, नया आवासीय भवन निर्माण करने और आपदा में मृत बच्चों की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने शनिवार से हिंडोलाखाल में धरना शुरू कर दिया। जल्द ही समस्या समाधान न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हिंडोलाखाल में बीते 31 जुलाई को धर्म सिंह के दो मंजिला मकान के ऊपर ऑल वेदर रोड का पुश्ता टूटकर गिर गया था। हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। धर्म सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें मुआवजा मिल चुका है, लेकिन ऑल वेदर रोड निर्माण कर रही एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है। बताया कंपनी की ओर से उन्हें प्रति मृतक 20 लाख देेने, क्षतिग्रस्त भवन के एवज मेें नया भवन निर्माण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कार्यदायी कंपनी की ओर से उन्हें मुआवजा भुगतान नहीं किया गया। कहा भवन निर्माण न होने से परिवार के साथ प्राथमिक विद्यालय परिसर में रहने को मजबूर है। उन्होंने कंपनी के परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।