{"_id":"56f6b7ed4f1c1b2423f14eb4","slug":"the-temple-was-to-be-built-got-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण होना था मंदिर में, करवा दिया स्कूल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण होना था मंदिर में, करवा दिया स्कूल में
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग की ओर से 15 लाख रुपये की लागत से चार सार्वजनिक शौचालय, चार स्नान घर और एक प्रतीक्षालय का निर्माण बेलेश्वर मंदिर के समीप होना था, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य प्राथमिक विद्यालय बेलेश्वर के परिसर में शुरू कर दिया। निर्माण की भनक लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षक ने काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने बेलेश्वर मंदिर के समीप चार सार्वजनिक शौचालय, चार स्नानघर और एक प्रतीक्षालय निर्माण करने का फैसला लिया था। 15 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी है, लेकिन विभागीय ठेकेदार ने नियम कानूनों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य बेलेश्वर मंदिर के समीप न कराकर वहां से 500 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल बेलेश्वर परिसर में शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य स्थान पर निर्माण नहीं कराने के पीछे वहां चट्टान होना बताया जा रहा है। बिना शिक्षा विभाग की अनापत्ति के ठेकेदार ने स्कूल परिसर में निर्माण शुरू करने पर शनिवार को उप खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली और राजस्व निरीक्षक एचआर ममगाईं ने काम बंद करवा दिया। उप खंड शिक्षा अधिकारी जदली ने कहा यदि दोबारा स्कूल परिसर में काम किया गया, तो ठेकेदार के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।
स्वीकृत शौचालयों, स्नान घरों का निर्माण बेलेश्वर मंदिर परिसर के समीप किया जाना है। अगर ठेकेदार वहां के बजाय स्कूल परिसर में निर्माण कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके के निरीक्षण के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।
-सुरेंद्र सिंह तनवर, अवर अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली