फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The struggle to save the land will continue until the tender is cancelled.

Tehri News: टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष

Fri, 26 Jun 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 26 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The struggle to save the land will continue until the tender is cancelled.
मांग के समर्थन में चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बौर व राम गांव की चारागाह एवं पंचायती भूमि को निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने के लिए जारी टेंडर के विरोध में आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुल्याधार में शुक्रवार को चौथे दिन भी ग्रामीण क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक टेंडर निरस्त नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को सेवानिवृत्त सूबेदार कलम सिंह कैंतुरा, दिनेश भंडारी, भाजपा महामंत्री अतर सिंह सजवाण व अतर सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रमाीणों ने कहा कि पैतृक जमीन की रक्षा के लिए क्षेत्रवासी किसी भी दशा में पीछे नहीं हटेंगे। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन स्थानीय लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भूमि की लीज के लिए जारी टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग दोहराई। यदि मांग की अनदेखी की गई तो आंदोलन की धार तेज की जाएगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पैतृक भूमि संरक्षण समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा ने चारागाह भूमि की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा यदि सरकार और प्रशासन पंचायत और सरकारी भूमि को इसी तरह से लीज पर देना का काम करती रही तो पर्वतीय क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस मौके पर बेरगणी के प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, मान सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र नेगी, शीशपाल राणा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, अभिषेक कठैत, जौलंगी रोबिन राणा, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed