फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The school's verandas and classrooms are riddled with potholes.

Tehri News: स्कूल के बरामदे और कक्षाओं में गड्ढों की है भरमार

Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
The school's verandas and classrooms are riddled with potholes.
कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ के बरामदे और कक्षा-कक्षों का फर्श उखड़ने से छात्रों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। स्कूल बरामदा और कक्षा-कक्षों में जगह-जगह गड्ढे बनने से छात्रों को कक्षाओं में आतेजाते ठोकर लगने का खतरा बना हुआ है। फर्श से सीमेंट और रेत उखड़ने के कारण हवा चलने पर धूल भी उड़ती रहती है। लंबे समय बाद भी विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं होने से अभिभावकों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ के भवन का निर्माण 2005 में हुआ था। स्थापना के 21 साल बाद बरामदे और कक्षा-कक्षों के फर्श की हालत खराब हो गई है। कई जगह सीमेंट पूरी तरह उखड़ गया है। फर्श पर बने गड्ढों के कारण विद्यार्थियों को कक्षाओं में आनेजाने में परेशानी झ़ेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी व बीडीसी की बैठक में वह अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुकी है। अधिकारियों ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन भले ही दिया था लेकिन लंबे समय बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सुमन सिंह गुसाईं, बीडीसी सदस्य नाथी सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद खंडूरी ने बताया कि बरामदे से कक्षों में जाते समय गड्ढों के कारण विद्यार्थियों को ठोकर लगती है। उन्होंने विद्यालय के फर्श की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। प्रधानाचार्य मदन सिंह पंवार ने बताया कि वर्तमान सत्र में 83 विद्यार्थी स्कूल में अध्यनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के बरामदे और कक्षों में मरम्मत कार्य कराने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। मरम्मत कार्य कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अनूप बगियाल, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी थौलधार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed