{"_id":"69664fa8db62fff5db082a50","slug":"the-persistent-cloud-cover-throughout-the-day-led-to-increased-cold-and-people-are-suffering-due-to-the-cold-wave-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-116783-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दिनभर बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड, शीतलहर से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दिनभर बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड, शीतलहर से लोग परेशान
Tue, 13 Jan 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
चौराहों पर अलाव और रैन बसरों में हीटर, रजाई की व्यवस्था चाक चौबंध करने के निर्देश
नई टिहरी। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शीतलहर और ठंड से बचने के लिए प्रशासन ने सभी निकाय क्षेत्र के सार्वजनिक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने और रैन बसेरों में हीटर और रजाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
मंगलवार को टिहरी जिला मुख्यालय सहित सभी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई। सहायक प्रबंधक व प्रभारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र बृजेश भट्ट ने बताया कि ठंड को देखते हुए जिले के सभी 11 निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर 68 जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। सभी 13 रैन बसेराें में पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार को बालगंगा तहसील क्षेत्र में पांच, कंडीसौड़ क्षेत्र में आठ कंबल वितरित करने के साथ इस मौसम में अभी तक 711 कंबल वितरित किए गए हैं। मौसम में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान न्यूनतम 2 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।