फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The MLA inspected the construction work at CHC Beleshwar

Tehri News: विधायक ने सीएचसी बेलेश्वर में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Tue, 15 Oct 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 15 Oct 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the construction work at CHC Beleshwar
घनसाली (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर चमियाला में जिला खनिज न्यास से स्वीकृत दो करोड़ की धनराशि से चल रहे निमार्ण कार्यों का घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने निरीक्षण किया। विधायक कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक शक्ति लाल ने सीएचसी बेलेश्वर में चल रहे, निर्माण और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को कहा। विधायक ने बताया डीएम मयूर दीक्षित ने खनिज न्यास से सीएचसी बेलेश्वर के अवस्थापना विकास के साथ अन्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ़ शिव प्रसाद भट्ट से अस्पताल के अवस्थापना विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। चिकित्साधिकारी भट्ट ने बताया कि अस्पताल में प्रत्येक दिन लगभग 100 ओपीडी हो जाती है। गत दिवस टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बेलेश्वर सहित जिले के अन्य बड़े अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन के पदों को स्वीकृत कराने क लिए कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मौके पर कमलेश्वर प्रसाद कंसवाल, रामकुमार कठैत, अजय नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed