फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The issue of dilapidated roads dominated the meeting

Tehri News: बैठक में छाया रहा खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
The issue of dilapidated roads dominated the meeting
डीएम ने दिए नालों की सफाई, जर्जर पुश्तों की जांच और डंपिंग जोन की व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका क्षेत्र में आपदा से उपजी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई जिसमें नगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। डीएम नितिका खंडेलवाल ने नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या जल्द हल करने, नालों की नियमित सफाई, जर्जर पुश्तों की जांच और डंपिंग जोन की व्यवस्था पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिशासी अभियंता को नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों को अपने विभाग के नियंत्रण में लेने के लिए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। भवन निर्माण के उपरांत लोग शेष सामग्री सड़क किनारे छोड़ देते हैं जिससे जल निकासी बाधित होती है। नालियां चोक हो जाती है। नगर पालिका को ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि डंपिंग जोन के लिए ढुंगीधार क्षेत्र में एक स्थान चिह्नित किया गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को संबंधित विभागों के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में जलभराव को गंभीर समस्या बताया और इसके स्थायी समाधान को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होंने नगर क्षेत्र की दशा और दिशा सुधारने के लिए एक बार पुनः विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। डीएम ने जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करने और इसकी नियमित निगरानी की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को सौंपी। बैठक में एडीएम एके सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed