फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The glory of Sanatan culture will return with the construction of Shri Ram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण से लौटेगा सनातन संस्कृति का गौरव

Sun, 10 Jan 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The glory of Sanatan culture will return with the construction of Shri Ram temple
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर आयोजित बैठक में 15 जनवरी से पांच फरवरी तक चलने वाले अभियान की जानकारी दी गई। कहा गया कि सदियों के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो रहा है। मंदिर निर्माण से सनातन संस्कृति का गौरव लौटेगा। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हर घर से सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि 15 से 18 जनवरी को मंदिरों को पूजा कर संपूर्ण नगरक्षेत्र में निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। नगर की गठित सभी ठोलियां घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर की महत्ता बताकर लोगों से सहयोग लेंगी। पालक देवी, प्रसाद नौटियाल, सतीश थपलियाल ने कहा कि यह केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदुओं की आस्था और गौरव का केंद्र बनेगा। नगर समिति के अध्यक्ष राजेश डिंयूडी, मंत्री कमलेश्वर बडोनी ने निधि समर्पण अभियान के तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर विजय कठैत, आनंद पुंडीर, धीरेंद्र नेगी, शूरवीर पंवार, खुशीराम, मनीष, गीता नेगी, मधु भट्ट, खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, अनसूया नौटियाल, रविंद्र सेमवाल, विकास चमोली, भूपेंद्र चौहान, कुसुम चौहान, उर्मिला राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

समिति का विस्तार करते हुए टोलियों गठित कीं
तिलवाड़ा। भाजपा शक्ति केंद्र मुसाढुंग की बैठक में राम मंदिर धन संग्रह समर्पण निधि समिति का विस्तार करते हुए टोलियों का गठन किया गया। इसके अलावा भाजपा की ओर से वर्ष भर में किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्मांडा मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष धर्मानंद महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि टोलियों का गठन कर घर-घर से निधि एकत्रित की जाएगी। इसके अलावा भाजपा के शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले कार्यों को संपादित करने के लिए धर्मेंद्र लाल को स्थापना दिवस, दीनदयाल रावत को 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थापना दिवस, शांति देवी को हरेला पर्व, विशाल भट्ट को दीनदयाल उपाध्याय जयंती, यशवीर चौहान को राज्य स्थापना दिवस, दरम्यान जखवाल को मन की बात तथा सर्वेश भट्ट को पन्ना प्रमुख बनाया गया। दर्शन बिष्ट को सोशल मीडिया, गोकुल सिंह रावत लाभार्थी प्रमुख, तथा प्रदीप रावत को सुशासन दिवस प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता ओपी बहुगुणा, विनोद मैठाणी, विनोद कंडारी समेत अन्य मौजूद थे। इसके अलावा शक्ति केंद्र कंडाली में आयोजित कार्यक्रम में राम मंदिर धन संग्रह समर्पण निधि पर चर्चा की गई। संवाद
कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
उत्तरकाशी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर में आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमें 15 जनवरी से शुरू हो रहे अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आरएसएस के विभाग प्रचारक राजपुष्प ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के इतिहास के बारे में जानकारी दी। बताया कि समर्पण राशि सिर्फ कूपन एवं रसीद के माध्यम से ही ली जाएगी। संघ के जिला प्रचारक चंदन ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के लिए टोलियों का गठन किया गया है। बैठक में विभाग संघचालक गुलाब सिंह नेगी, जिला संघ चालक जमुना प्रसाद रतूड़ी, नगर संघचालक मोहन तलवार, चतर सिंह, सुधा गुप्ता, रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, सुरेश चौहान, चंदन पंवार, विक्रम रावत, मनोज वर्मा, विजयपाल मखलोगा आदि अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed