फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The department forgot to start the construction work after issuing the tender

Tehri News: निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू करना भूला विभाग

Tue, 17 Dec 2024 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
The department forgot to start the construction work after issuing the tender
ग्रामीणों ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। निविदा होने के छह माह बाद भी बासर पट्टी के पनुणा और बछड़गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। सड़क निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि जल्द ही सड़क कटिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे।
बासर पट्टी के अमरसर, पनुणा, बछड़गांव के ग्रामीणों ने सिलूड़ी-बछड़गांव मोटर मार्ग के नवनिर्माण को शुरू करने को लेकर लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्व में स्वीकृत सड़क का टेंडर मई में हो चुका है। तब से छह माह का समय बीत गया है, लेकिन सड़क कटिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने जल्द सड़क की कटिंग शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ईई नौटियाल ने बताया कि सड़क के पुनरीक्षित दरों पर डीपीआर मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी को भेजी गई है। वहां से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग के स्तर पर वित्तीय स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर रमेश रतूड़ी, दिनेश प्रसाद, मोहन लाल, रामकृष्ण, कुंवर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अमरदेव, अजय प्रकाश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed