फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The demand for permanent residency echoed from Akhori to Baurari.

Tehri News: अखोड़ी से बौराड़ी तक गूंजी मूल निवास की मांग

Wed, 24 Dec 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 24 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The demand for permanent residency echoed from Akhori to Baurari.
उक्रांद ने जनजागरण यात्रा की समापन सभा में गिनाए राज्य की बदहाली के कारण
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव से शुरू हुई उत्तराखंड क्रांति दल की मूल निवास जनजागरण यात्रा राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व़ इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर बौराड़ी में जनसभा के साथ संपन्न हो गई। 11 दिवसीय यात्रा में यूकेडी के लोगों ने प्रतापनगर विधानसभा को छोड़कर जिले की पांच विधानसभाओं के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

बौराड़ी के इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय परिसर में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती तथा जिलाध्यक्ष डीडी पंत ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मूल निवास लागू करने, रोजगार, प्रदेश के संसाधनों पर स्थानीय लोगों को हक, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनने, उत्तराखंड की मूल पहचान के साथ 11 मुद्दों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

जनसभा उन्होंने कहा कि 24 वर्ष के युवा उत्तराखंड राज्य की हालत बदहाल है। यूकेडी ने राज्य की परिकल्पना को लेकर संघर्ष किया। अलग राज्य भी बना, लेकिन हमने ऐसे लोगों के हाथों में बारी-बारी से राज्य की सत्ता को सौंपा जिन्होंने अलग राज्य का कभी समर्थन नहीं किया था। कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्य के लोगों को बसाकर उनके वोट लेने के लिए मूल निवास ही समाप्त कर दिया गया जिसके दुष्परिणाम प्रदेश के मूल निवासी को झेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 से लागू होनी चाहिए। जमीनों के लिए सख्त भू-कानून बनाया चाहिए। केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनजागरण यात्रा से भाजपा और कांग्रेस घबराई हुई है। अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेताओं के चेहरे सामने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। इससे पूर्व यात्रा में शामिल लोगों ने स्व़ इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, केंद्रीय महामंत्री नारायण सिंह राणा, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता रावत, मनीष सकलानी, प्रमिला रावत, वीरचंद रमोला, अमित चौहान, बॉबी पंवार, विक्रम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed