{"_id":"580b6a1c4f1c1b726b70673b","slug":"the-cast-offerings-world-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति की कामना को डाली आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति की कामना को डाली आहुतियां
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुंडीय युवा क्रांति महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में कई लोग पहुंचे। लोगों ने जप, ध्यान, योग, प्राणायाम, महायज्ञ में शामिल होकर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में सुबह साढ़े छह बजे से स्थानीय लोगों एवं दूर-दराज से आए शांतिकुंज साधकों ने जप, ध्यान, योग और गायत्री महायज्ञ किया।
विज्ञापन
इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुनील शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा ने व्यसन से दूर रहने, चरित्र निर्माण के लिए विश्वभर में अलक जगाई है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन युवा वर्ग में ही सबसे ज्यादा दुरव्यसन की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन
इसको दूर करने के लिए सभी लोगों को दुरव्यसन से होने वाले नुकसान की जानकारी अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित करनी होगी। गायत्री पीठ के स्थानीय प्रमुख डा. वीएन जोशी ने बताया कि दूसरे दिन गर्भ संस्कार, अन्नप्रासन्न, जन्मदिवस संस्कार भी करवाए हैं। इस मौके पर राकेश राणा, बीपी बधानी, केबी पेटवाल, राजेश डिंयूड़ी, एसएस पंवार, सुशील बिष्ट, रेखा पंवार, शीला रावत, लक्ष्मी पंवार आदि मौजूद थे।