फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The cast offerings world peace.

विश्व शांति की कामना को डाली आहुतियां

Sat, 22 Oct 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Sat, 22 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुंडीय युवा क्रांति महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में कई लोग पहुंचे। लोगों ने जप, ध्यान, योग, प्राणायाम, महायज्ञ में शामिल होकर विश्व शांति की कामना की।

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में सुबह साढ़े छह बजे से स्थानीय लोगों एवं दूर-दराज से आए शांतिकुंज साधकों ने जप, ध्यान, योग और गायत्री महायज्ञ किया।
विज्ञापन


इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुनील शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा ने व्यसन से दूर रहने, चरित्र निर्माण के लिए  विश्वभर में अलक जगाई है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन युवा वर्ग में ही सबसे ज्यादा दुरव्यसन की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको दूर करने के लिए सभी लोगों को दुरव्यसन से होने वाले नुकसान की जानकारी अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित करनी होगी। गायत्री पीठ के स्थानीय प्रमुख डा. वीएन जोशी ने बताया कि दूसरे दिन गर्भ संस्कार, अन्नप्रासन्न, जन्मदिवस संस्कार भी करवाए हैं। इस मौके पर राकेश राणा, बीपी बधानी, केबी पेटवाल, राजेश डिंयूड़ी, एसएस पंवार, सुशील बिष्ट, रेखा पंवार, शीला रावत, लक्ष्मी पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed