{"_id":"67277df115542e1411001a1e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-under-suspicious-circumstances-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109524-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Sun, 03 Nov 2024 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के चिफल्ड़ी डाडा के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक बीते दिन से घर से गायब चल रहा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून अस्पताल भेजा गया है।
चिफल्डी गांव निवासी कुंदन सिंह का बेटा संदीप (29) बीते दिन अपराह्न बाद घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी ढूढ़खोज की, लेकिन उसका रातभर कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह से परिजन और गांव के लोग उसकी तलाश में जुट गए थे। सुबह 9 बजे के लगभग घर से दो किमी दूर चिफल्डी डाडा के जंगल में रस्सी के सहारे उसका शव में पेड़ पर लटका मिला।
सूचना पर चंबा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भरा गया। चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद