फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The absence of DHO office, housing seal

अनुपस्थित रहने पर डीएचओ का दफ्तर, आवास सील

Tue, 22 Mar 2016 11:05 AM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
The absence of DHO office, housing seal
सील किया गया ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला

बिना अनुमति के मुख्यालय से गायब रहने पर डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने जिला उद्यान अधिकारी का कार्यालय और आवास सील कर दिया है। उनका सरकारी वाहन कलेक्ट्रेट में खड़ा कर दिया गया है। मुख्यालय से नदारद रहने पर डीएम ने डीएचओ का जवाब-तलब किया है। सही जवाब नहीं मिलने पर उनका वेतन रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी अमर सिंह के अक्सर बिना छुट्टी के कार्यालय से नदारत रहने की शिकायत जिला प्रशासन को काफी लंबे समय से मिल रही थी। सोमवार को डीएम ज्योति के निर्देश पर एडीएम जगदीश लाल और तहसीलदार सतीश कुमार ने जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वह कार्यालय से गायब मिले। पूछे जाने पर कर्मियों ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी आवास पर है। एडीएम और तहसीलदार आवास पर गए, लेकिन वहां भी ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद प्रशासन ने उनका आवास और कार्यालय सील कर दिया है। उनके सरकारी वाहन को कलेक्ट्रेट में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन


एडीएम लाल ने बताया कि सुबह से जिला उद्यान अधिकारी के मोबाइल पर संपर्क किया जा रहा है। मोबाइल पर कॉल जा रही है, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। बिना अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बार पहले भी हो चुका है जवाब-तलब
नई टिहरी। जिला उद्यान अधिकारी अमर सिंह जुलाई 2015 में हरिद्वार से स्थानांतरित होकर नई टिहरी आए हैं। उन पर कार्यालय से नदारत रहने और शराब पीकर कार्यालय में आने के आरोप लगते रहे हैं। बिना बताए मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर पूर्व में भी डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने स्पष्टीकरण मांगा था। दोनों बार उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए स्पष्टीकरण दिया था। डीएचओ मूल रूप से बिजनौर के निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में निवासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed