फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   THDC IHET students made brick from cannabis

टीएचडीसी आईएचईटी के छात्रों ने भांग से बनाई ईंट

Sun, 14 Mar 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
THDC IHET students made brick from cannabis
टीएचडीसी हाइड्रो संस्थान के छात्रों ने बनाई भांग की ईंट। - फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर भांग की ईंट बनाकर उसकी सफल टेस्टिंग की है। उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से जोन चार में है। ऐसे में भांग से बनी ईंट से ईका-फ्रेंडली घर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन एकेडमिक डा. रमना त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार और हैंपक्रीट एक्सपर्ट विनोद ओझा के मार्ग दर्शन में 12 मार्च इलेक्टॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र अदिति बंदुडी, वैभव सैनी, सुधांशु बहुगुणा ने भांग कि ईंट बनाकर उसकी टेस्टिंग की। छात्रों की ओर से निर्मित ईंट का वजन 1.32 किलो है और 20 दिन सूखने के बाद जब उसका कंप्रेसिव स्ट्रेंथ मापा गया तो 0.34 मेगापास्कल दर्ज किया गया। इसमें ईंट का अल्टीमेट लोड नौ किलो न्यूटन मिला।
विज्ञापन

डा. रमना ने बताया कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की तर्ज पर अब टिहरी जिले में भी जल्द ही औद्योगिक भांग के पौधों से बनी ईंटों से बने घर और होमस्टे बन सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें नशे कि मात्रा भी 0.3 प्रतिशत होती है। भांग से बनी ईंटें एंटी वैक्टीरियल, भूकंप रोधी, जल रोधी, अग्नि रोधी और तापमान सहयोगी होती हैं। बताया कि ईंट बनाने के लिए भांग हस्क, चूना और पानी की जरूरत होती है। चूने की खासियत यह होती है कि वातावरण से कार्बन डाई-ऑक्साइड को अवशोषित करके पत्थर में बदल जाता है। समय के साथ और मजबूत होता जाता है। यदि सरकार का सहयोग मिलता तो भांग और पराली के साथ इको फ्रेंडली मैटेरियल मिलाकर उस पर शोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed