फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   THDC did not do community development in the rebel village

टीएचडीसी ने बागी गांव में नहीं कराया सामुदायिक विकास

Tue, 01 Jun 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
THDC did not do community development in the rebel village
चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागी की प्रधान लीला तोपवाल ने सीएम को दिए ज्ञापन में टीएचडीसी इंडिया के साथ वर्ष 2009 में हुए समझौते के मुताबिक गांव की समस्याओं निराकरण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भागीरथीपुरम में बागी गांव की जमीन का अधिग्रहण करने पर 2009 में टीएचडीसी ने गांव में सामुदायिक विकास का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक वादे के मुताबिक कोई कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, बिजली-पानी निशुल्क देने, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने, आवासीय भूखंड दिलाने, अवशेष भूमि प्रतिकर का नई दर पर भुगतान कराने और गांव में बरात घर बनवाने की मांग की है। प्रधान लीला ने सीएम से टीएचडीसी को समझौते का पालन करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed