फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri's son Aditya won gold medal in Thailand

Tehri News: टिहरी के बेटे आदित्य ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल

Wed, 18 Dec 2024 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Dec 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Tehri's son Aditya won gold medal in Thailand
जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सिरीज में रहा अव्वल
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के ग्राम खवाड़ा निवासी आदित्य नेगी ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सिरीज अंडर-13 आयु वर्ग के टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता थाईलैंड के पाथुमथानी में नौ से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टिहरी जिले के बेटे आदित्य ने मलयेशिया के जी हम चैन को 21-17, 22-20 से हराकर पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बताया गया कि 12 वर्षीय आदित्य बंगलूरू में प्रकाश पादुकोण अकेडमी से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रहे हैं। आदित्य के पिता शिवराज सिंह नेगी इंजीनियर हैं, जबकि मां सुषमा देवी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था। सातवीं कक्षा में पढ़ रहे आदित्य ने जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मलयेशिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

आदित्य की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि भिलंगना के आदित्य ने इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी पढ़ाई के साथ खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए, जिससे वे आदित्य की तरह मेडल जीतकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। आदित्य की सफलता पर ब्लॉक प्रशासक वसुमति घणाता, कुलदीप रावत, खवाड़ा निवासी बचल सिंह रावत, धनपाल सिंह नेगी, व्यायाम शिक्षक लोकेंद्र सिंह रावत और मोहनलाल सेमवाल ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed