फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri's son will become assistant commandant in Indian Coast Guard

Tehri News: कंडीसौड़ के नितिन ने आईसीजी परीक्षा में हासिल की छठवीं रैंक

Thu, 15 Dec 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Tehri's son will become assistant commandant in Indian Coast Guard
थौलधार ब्लॉक के कंडीसौड़ के नितिन गुसाईं ने आईसीजी (इंडियन कोस्ट गार्ड) की परीक्षा में देश में छठवीं रैंक हासिल की है। नितिन भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट बनेंगे। नितिन 25-26 दिसंबर को इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला, जिला कन्नूर केरल में ट्रेनिंग के लिए ज्वाइनिंग करेंगे। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

नितिन गुसाईं ने राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ से सातवीं की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण डीएवी इंटर कॉलेज डिफेंस कॉलोनी देहरादून से की जबकि डीडी डिग्री कॉलेज से पीसीएम ग्रुप से बीएससी पास की। नितिन ने इस साल फरवरी में चंडीगढ़ में आईसीजी (इंडियन कोस्ट गार्ड) की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा परिणाम 14 दिसंबर को घोषित हुआ है। नितिन ने देशभर में छठवीं रैंक हासिल कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। नितिन ने सातवीं बार में परीक्षा में सफलता पाई है। आईसीजी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। नितिन के पिता पुलम सिंह गुसाईं का 2021 में निधन हो गया है। नितिन अपने भाई बहन के साथ सरस्वती विहार देहरादून में रहते हैं जबकि उनकी मां दीना देवी कंडीसौड़ गांव में रहती हैं। नितिन के चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed