{"_id":"58efac1f4f1c1b874acf8cf5","slug":"tehri-mla-dhan-singh-negi-launches-new","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने की नई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने की नई शुरूआत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पेटव गांव में दुल्हन को मांग टीका भेंट करते टिहरी विधायक धन सिंह नेगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी अपना आधा वेतन विधवा, विकलांग और गरीब लोगों की पुत्रियों की शादी में खर्च करने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने जाखणीधार ब्लाक की तीन और चंबा की दो कन्याओं की शादी में मांग टीका दिया है। बताया कि इस माह 30 कन्याओं की शादी में मांग टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
टिहरी से विधायक बनते ही धन सिंह नेगी ने विधवा, विकलांग और गरीबों की पुत्रियों की शादी में अपने वेतन से मांग टीका देने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को इसकी शुरूआत जाखणीधार के पेटव गांव से हुई। उन्होंने अनुसूचित जाति की विधवा शांता देवी की पुत्री रिंकी को मांग टीका दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कोटी त्यौंसा की कमली देवी की पुत्री अर्चना, पिपोला के प्रभुदयाल की पुत्री पूजा, चामनी के त्रिलोक सिंह की पुत्री सपना और क्यारी के दिव्यांग हीरा लाल की पुत्री मनीषा को शादी के दिन मांग टीका भेंट किया। उन्होंने कहा कि ‘हम सबका लक्ष्य गरीबों और असहाय की अधिकाधिक मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होना चाहिए। इस माह 30 बेटियों को मांग टीका भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
मांग टीका देने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विक्रम उनाल, अमर सिंह, विजय कठैत, बालकृष्ण भट्ट, मनोज नकोटी, देवेश्वरी सेमल्टी आदि मौजूद थे।