{"_id":"582de2bc4f1c1b7c2290043e","slug":"tehri-lake-shooting-potential-shakti-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील में शूटिंग की अपार संभावनाएं : शक्ति कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील में शूटिंग की अपार संभावनाएं : शक्ति कपूर
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
न्यू टिहरी प्रेस क्लब में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का स्वागत करते पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala.
सिने अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि टिहरी झील विश्व की सबसे खूबसूरत झीलों में एक है। यह क्षेत्र फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर स्थल साबित हो सकता है। झील को विश्व पर्यटन पर स्थापित करने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इसके आसपास के क्षेत्रों को सरकार जिस तरह से विकसित कर रही है, आने वाले समय में यह पर्यटकों के लिए नया गंतव्य बन सकती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आवास योजना के सिलसिले में टिहरी पहुंचे सिने स्टार कपूर का न्यू टिहरी प्रेस क्लब में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मसूरी से लेकर नई टिहरी तक प्रकृति ने अपनी नेमत बरसी है। चारों ओर शांत वातावरण है। फिल्म शूटिंग के लिए वह मुंबई जाकर सह कलाकारों और निर्देशकों से क्षेत्र के बारे में बताएंगे। उन्होंने पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में टिहरी झील में बोटिंग और साहसिक खेलों की गतिविधियां शुरू हुई है।
विज्ञापन
बाहरी प्रदेशों के लोग झील के आसपास अपना आशियाना बनाने के लिए भूमि ले रहे हैं। कहा कि सरकार को यहां पर अवस्थापना विकास के साथ-साथ क्रिकेट ग्राउंड, जिम, म्यूजिक सेंटर, हेल्थ सेंटर भी बनाने चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एसबीआई नई टिहरी और बौराड़ी शाखा में जाकर आवास योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीटीएम के चेयरमैन तुषार कुमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, जोत सिंह बगियाल, मुकेश रतड़ी, बलवीर नेगी, सतीश उनियाल, मुकेश पंवार, रघुभाई जड़धारी, सौरभ सिंह, सुभाष राणा, रविंद्र सेमवाल, किशन रावत, अरविंद खरोला, भरत सिंधवाल,रतन सिंह शाह, गंगेश शर्मा, गंगाधर चमोली,