फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri lake festival will be made grand

टिहरी झील महोत्सव को बनाया जाएगा भव्य

Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Tehri lake festival will be made grand
नई टिहरी में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
वसंत पंचमी पर 16-17 फरवरी को कोटी कॉलोनी में होने टिहरी झील महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सभी कर्मी आपसी समन्वय बनाकर महोत्सव को भव्य और आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए प्रयास करें। कहा प्रत्येक ब्लॉक में छात्र-छात्राओं के बीच अपनी टिहरी नाम से पेंटिंग, गायन, वादन प्रतियोगिताएं करवाएं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को महोत्सव में शिरकत करने को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम इवा ने टिहरी झील महोत्सव में साफ सफाई, मोबाइल शौचालय की जिम्मेदारी टिहरी के ईओ को सौंपी। महोत्सव के दौरान टिहरी झील के चारों ओर लगभग 85 किमी साइकिल रेस भी होगी। उन्होंने अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए। अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि लगभग 20 स्थानीय युवाओं को भी गाइड के तौर पर तैयार किया जाए, जो कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को टिहरी झील समेत अन्य जानकारियां दे सकें। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed