फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teenager dies in attack by gangsters in Ghansali

Tehri News: घनसाली में गुलदार के हमले में किशोरी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in attack by gangsters in Ghansali
भिलंगना ब्लाॅक गांव में एक किशोरी को गुलदार ने हमलाकर मार डाला। घर से कुछ दूर उसका खून से लथपथ शव मिला है। दुकान से सामान लेकर घर लौट रही बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भिलंगना ब्लाॅक में तीन माह में तीसरी घटना होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति कड़ा रोष जताया है।हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कैंतुरा की बेटी साक्षी (13) शनिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे घर से 50 मीटर दूर दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साक्षी ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे गुलदार साक्षी को वहां से घसीटकर झाडिय़ों में ले गया था। शोर मचाते हुए ग्रामीण निशान देखकर झाडिय़ों की तरफ गए तो घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर आगे झाडिय़ों में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन




मां संगीता बेटी का शव देेखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। क्षेत्र में तीन महीने में तीसरी घटना होने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। देर शाम तक वन विभाग की टीम पहुंचने तक शव घटनास्थल पर ही रखा गया था। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि गांव में किशोरी की मौत के बाद वहां मचान बनाकर शूटर तैनात किया गया है। गुलदार के शव के पास लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed