फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teen's body found in waters flowing

जलप्रलय में बहे किशोर का शव मिला

Tue, 31 May 2016 07:09 PM IST
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)। Updated Tue, 31 May 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन

तहसील से सटे गांव सरुणा रौसाल में आपदा के दौरान लापता हुए विपुल भट्ट का क्षत-विक्षत शव मंगलवार को झनेत गांव के पास भिलंगना नदी के किनारे मिला। प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर पीड़ित परिजनों का चार दिन से रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


भिलंगना में शनिवार शाम को भारी बारिश के साथ बादल फटे थे। सरुणा और रौसाल गांव के गदेरे में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में पूर्व प्रधान सूरत राम भट्ट का पुत्र विपुल भट्ट (15 वर्ष) मलबे और पानी की तेज धारा में बह गया था। ग्रामीण और परिजन चार दिनों से विपुल की तलाश में जुटे थे। मंगलवार को बहेडा गांव के बचन सिंह ने झनेत के पास भिलंगना नदी में उसका शव देखने पर इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। विपुल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह ब्लॉक स्तर पर एथलेटिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। गदेरे के उफान में बहने से विकासखंड में दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed