फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Team leaves from Chamba for Askot to Arakot journey

अस्कोट से आराकोट यात्रा के लिए चंबा से दल रवाना

Sun, 19 Sep 2021 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Team leaves from Chamba for Askot to Arakot journey
पारंपरिक विविधता युक्त खेती और पहाड़ी खानपान का संदेश लेकर चंबा से सर्वोदय मंडल और बीज बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों का एक दल अस्कोट से आराकोट यात्रा पर रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान पशुधन का संकट, नदियों पर पर्यावरणीय खतरे और खाली होते गांव का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सर्वोदय मंडल और बीज बचाओ आंदोलन के बैनरतले यात्रा दल को जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने यात्रा को अस्कोट के लिए रवाना किया। दल सोमवार (आज) अस्कोट से यात्रा शुरू करेगा। यात्रा दल उत्तराखंड की खेती पर जलवायु परिवर्तन, जंगली जानवरों के हमले और आधुनिक हरित क्रांति के बाद जहरीली खाद के दुष्परिणामों, पशुधन का संकट, पहाड़ी पोषण युक्त प्रतिरोधी खानपान, हिमालय व नदियों पर पर्यावरणीय खतरे, लगातार खाली होते गांव का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा। बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले के गांव के हालातों का अध्ययन करते हुए यात्रा का उत्तरकाशी जिले के हिमाचल प्रदेश से लगे आरकोट गांव तक करीब दस दिन में समापन होगा। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने बताया कि गर्मियों में हिमालय में आग से जले जंगलों, वन विभाग के हरियाली कार्यक्रमों और हिमालय दिवस पर किए गए कार्यक्रमों का भी बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। यात्री दल में साब सिंह सजवाण, शशि भूषण भट्ट, गोपाल भाई, सिद्धार्थ समीर, रवि गुसाईं, दिनपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed