फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers learned tricks to solve complexities in mathematics

Tehri News: शिक्षकों ने सीखे गणित की जटिलताओं को हल के गुर

Tue, 21 Jan 2025 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 21 Jan 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers learned tricks to solve complexities in mathematics
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय गणित लैब विकास कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में शिक्षकों को गणित की जटिलता को सरल विधि से हल करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


डायट में आयोजित गणित लैब विकास कार्यशाला में जिले के सभी 9 ब्लॉकों के पांच-पांच शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र हित में गणित की जटिलता को सरलता से हल करने की विधि के बारे में शिक्षकों को समझाना था। बताया कि आने वाले दिनों में जिले के 45 विद्यालयों में गणित लैब विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों के साथ गणित की जटिलताओं पर गहनता से चर्चा की गई, जिसमें भाग की अवधारणा, संख्या प्रबंधन, समय, दशमलव, जोड़ घटाओ, मापन, क्षेत्रफल आदि की अवधारणाओं को विशेषज्ञों के माध्यम से सरलता से हल करने के बारे में समझाया गया। कार्यशाला में मौजूद शिक्षकों को गणित के सवालों को सरल बनाने की विधि को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक संजीव भट्ट, डॉ़ वीर सिंह रावत, सीमा शर्मा, विनोद पेटवाल, राजेंद्र बडोनी, डॉ़ सुमन नेगी, डॉ़ राजकिशोर, संजीत असवाल, विजय जोशी, सुनील बहुगुणा, सुनीता शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed