फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Take the achievements of the government to the people'

‘सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं’

Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
'Take the achievements of the government to the people'
भाजपा प्रतापनगर मंडल प्रथम और बूढ़ाकेदार की कार्य समिति में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कहा कि कार्यकर्ता टीम भावना से काम कर 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करें।
विज्ञापन

लंबगांव में आयोजित कार्य समिति की बैठक में विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रतापनगर क्षेत्र के लिए जो विकास कार्य किए हैं, उनकी जानकारी गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, प्रेमदत्त जुयाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, मुरारी सिंह रांगड़, हर्षमणि सेमवाल, जयेंद्र सेमवाल, परमवीर पंवार, भान सिंह नेगी मौजूद थे। घनसाली विधानसभा के बूढ़ाकेदार भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में भी सरकार और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। विधायक शक्ति लाल शाह ने बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गिरीश नौटियाल, महामंत्री चंद्रेशनाथ, धीरेंद्र नौटियाल, राजपाल पंवार, मुकेश नाथ, अब्बल छनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed