फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Take steps to make the district tobacco free

जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाएं कदम

Mon, 28 Dec 2020 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Take steps to make the district tobacco free
स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला में जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाने की जानकारी दी गई। कहा कि तंबाकू नियंत्रण से जुड़े विभाग चालान की कार्रवाई तेज गति से शुरू करें।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग से लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की शिरकत की। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपा रूवाली ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि तंबाकू समेत अन्य तरह के नशे के कारण युवा पीढ़ी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एसीएमओ डा. मनोज वर्मा ने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय और व्यापारियों का सहयोग लेकर तंबाकू के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बालाजी सेवा संस्थान के निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने तंबाकू का सेवन रोकने लिए कोटपा अधिनियम 2003 बनाया है। इस अधिनियम में कई प्राविधान किए गए हैं। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की मनोचिकित्सक डा. रीना सिंह ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव और इसे छोड़ने की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, मधु डोभाल, दर्मियान सिंह रावत, अजित सिंह, नेपाल सिंह, डा. पीसी पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed