फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Take special care of your eyes on Diwali

Tehri News: दीपावली पर आंखों का रखें विशेष ख्याल

Sat, 26 Oct 2024 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Oct 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Take special care of your eyes on Diwali
नई टिहरी। दीपावली त्योहार के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों को आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आतिशबाजी के दौरान होने वाले प्रदूषण से आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। पटाखों के धुंए के कारण आंखों में जलन-चुभन के साथ लालिमा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पटाखों से लगने वाली चोट आंखों में घाव, रक्त के थक्के बनने या पुतली को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आंख में खुजली, जलन होने पर घर में साफ ठंडे पानी से आंखों को धो ले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी की नेत्र चिकित्सक डॉ. साक्षी मखलोगा का कहना है कि दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हाथों की उंगलियों और आंखों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती बनी रहती है। आतिशबाजी के दौरान आंखों की सेहत को लेकर हमेशा सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। पटाखों को लेकर की गई लापरवाही न सिर्फ आंखों में चोट का कारण बन सकती है। साथ ही पटाखों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण भी आंखों को दीर्घकालिक क्षति का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विशेषकर बच्चों में इस तरह के जोखिम अधिक देखे जाते रहे हैं। पटाखों से लगने वाली चोट आंखों में घाव, रक्त के थक्के बनने या पुतली को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आतिशबाजी के समय बच्चों को दूर रखना चाहिए। बड़े लोगों को निगरानी में घर के आसपास आतिशबाजी करनी चाहिए। आंख में खुजली, जलन होने पर सरकारी अस्पताल में आकर जांच अवश्य कराए। चोट लगने पर रात में ही अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर से सलाह ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी है ये सावधानी

- छोटे बच्चों को आतिशबाजी वाले स्थान से दूर रखे

- पटाखों को जलाकर फेंके नहीं इससे चोट लगने का खतरा हो सकता है

- आंखों में जलन या खुजली होने पर तुरंत साफ ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed