{"_id":"4e756a585f60b9eac9322194d61547b0","slug":"tahseeldaar-office-is-running-in-kitchen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईघर में चल रहा तहसीलदार का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईघर में चल रहा तहसीलदार का दफ्तर
कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में संचालित तहसील कार्यालय को तीन साल बाद भी अपना भवन नहीं मिल पाया है। जगह के अभाव में नायब तहसीलदार का दफ्तर अतिथिगृह के छोटे से रसोई घर में चल रहा है। तहसील प्रशासन के पास पर्याप्त भूमि होने के बावजूद भवन नहीं बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को कार्य करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडी में अप्रैल 2013 को तहसील खोली गई थी। तहसील में तहसीलदार सहित सात पद सृजित किए गए, लेकिन अभी तक तहसील को अपना भवन और कर्मचारी भी नहीं मिल पाया है। जिससे कंडी तहसील उधारी में ही चल रही है। तहसील भवन निर्माण के प्रशासन के पास 17 नाली भूमि भी उपलब्ध है, बावजूद भवन निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है। इस बाबत नायब तहसीलदार जगत सिंह धनोला ने कहा कि तहसील के पास अपना भवन नहीं होने से दिक्कतें तो हो रही है। भवन निर्माण के लिए तहसील के पास भूमि उपलब्ध है, भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलने पर ही काम शुरू किया जा सकता है।