{"_id":"6a859f221fd65fc6da03b76a","slug":"students-were-informed-about-communication-and-digital-skills-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120762-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्रों को संचार और डिजिटल कौशल के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्रों को संचार और डिजिटल कौशल के बारे में बताया
Wed, 19 Aug 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सेवा योजन विभाग की ओर से कौशल विकास योजना के तहत इंटर कॉलेज छापराधार में कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को संचार कौशल, कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल, समय प्रबंधन और टीम वर्क से कार्य करने आदि की जानकारी दी गई।
कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम में सेवा योजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने कहा कि समय की मांग के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। किसी भी कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता जरूरी है। प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रों के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर विजय चंद्र बहुगुणा, विपुल श्रीवास्तव, अनिल कोठारी, अरविंद कौशल, गौरव नकोटी, भगवान सिंह कुट्ठी, अनिल कुमार, सरिता नेगी, सुभाष उनियाल और जगत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद